निडर होकर पुलिस से शिकायत करें छात्राएं
      15 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दूनिया ब्यूरो, हरपालपुर। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को महात्मा गांधी इंटर कालेज पलिया में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को जागरूक किया गया।

उपनिरिक्षक भाग्यवती ने कहा कि कोई छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान आदि करता है तो तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। सूचना को गोपनीय रखा जाएगा।
Twitter