विज्ञान प्रदर्शनी में छह प्रखंड के बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल
      15 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, रामगढ़। विज्ञान प्रदर्शनी में छह प्रखंड के बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में छह प्रखंड के बच्चों ने प्रस्तुत किए मॉडल रामगढ़ में बुधवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अपने अपने मॉडल दिखाते बच्चें।

रामगढ़ के गांधी स्मारक प्लस में बुधवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें जिले के छह प्रखंड से बच्चों के 18 प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा उभारने के लिए बच्चो को प्रोत्साहित करना चाहिए और इस तरह के कार्यक्रम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। अलग अलग विद्यालयों से आए चार ज्यूरी मेंबर ने बच्चों के मॉडल देख अंक दिए। गोला के राहुल कुमार एंड ग्रुप को पहला, पतरातू के तन्मय दांगी को दूसरा व रामगढ़ की अंजली कुमारी ने तीसरा स्तान प्राप्त किया। जिन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य अतिथियों ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र व शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा परियोजना रामगढ़ से कृष्णा सिंह, हरि उरांव, मोनदीपा बनर्जी सहित ज्यूरी के मनीषा धवन, प्रेम चंद्र पोद्दार, ततीर्थ प्रसाद, कोमल कुमारी व अन्य मौजूद थे। फोटो 32- बुधवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अपने अपने मॉडल दिखाते बच्चें
Twitter