केए कॉलेज ने शरीर सौष्ठव में टीम चैंपियनशिप जीती
      16 December 2022

संवाददाता राम रॉय
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कासगंज। शहर के केए कॉलेज ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता कराई।

गुरुवार को प्रतियोगिता अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के नियमानुसार 10 विभिन्न वर्गों में हुई। इसमें टीम चैंपियनशिप केए कालेज ने जीती, उप विजेता एसके कालेज एटा रहा। मिस्टर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ का खिताब फूल बाबू ने जीता। केए पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने बताया कि केए कालेज के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपनी-अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। इनमें 55 किलोग्राम वजन वर्ग में रोहित यादव, 60 किग्रा में मुनेंद्र सिंह, 65 किग्रा में आसिफ, 70 किग्रा में फरमान, 75 किग्रा में सौरभ यादव, 80 किग्रा में नितेश राठौर, 85 किग्रा में नितिन कुमार, 90 किग्रा में फूल बाबू, 100 किग्रा में बिलाल, 100 से अधिक वजन वर्ग में हामिद शामिल रहे। प्रतियोगिता के अंत में केए पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं अर्थशास्त्रत्त् विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एमएस चंदवरिया ने सभी विजय प्रतियोगियों को मेडल पहनाकर एवं फूल बाबू को मिस्टर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की शील्ड से सम्मानित किया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की बेस्ट फिज़कि शरीर सौष्ठव के जज जंग बहादुर रहे। आयोजन सचिव डा. शाहनवाज खान रहे।
Twitter