शिविर में बच्चों ने कराई जांच यातायात के नियम भी जाने
      16 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दूनिया ब्यूरो, आगरा। आर्यश्री संस्थान की ओर से गुरुवार को सुंदर पाड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। बच्चों की आंखें और दांतों का परीक्षण किया गया।

डॉ. विनोद बंसल ने बच्चों की जांच की। दूसरे सत्र में बच्चों और उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। सुनील खेत्रपाल ने यातायात के नियमों का समझाया।

सचिव डा. तूलिका कपूर ,आनंद राय, शीला बहल, संजीव गौतम, विष्णु शर्मा, रघुराज सिंह, अमित कुमार, लक्ष्मी, सुमन, मनीष, जुवैद आदि उपस्थित रहे।
Twitter