राजपथ पर परेड करेगी डीएस कॉलेज की छात्रा
      16 December 2022

संवाददाता पियुस तिवारी
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय अलीगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका निशा पुत्री गनपत सिंह बीए द्वितीय वर्ष, जिसने बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2022 में प्रतिभाग किया था, उसका चयन आरडी शिविर दिल्ली के लिए हो गया है।

अब वह 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड करेगी। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राज कुमार वर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ निर्मेश कुमार सेंगर, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव कुमार शर्मा, डॉ कृष्ण कुमार व अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
Twitter