वार्षिक खेलों में दिखाया दमखम
      16 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दूनिया ब्यूरो, आंवला। केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस पर इफको केवी में आयोजित खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे गए। बालक एवं बालिका वर्ग विभिन्न दौड़ आयोजित की गईं।

विजेताओं एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों को 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में समृद्धि को कांस्य पदक और हरप्रीत सिंह को एसजीएफआई के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया गया। यह रहे विजेता बालिका वर्ग में आराध्या निगम, शिखा यादव, अशोका, पूर्णिमा, अनाया सिंह, सुहानी, उर्वशी, अमृता सिंह, आर्या सिंह, अनिष्का कुमारी, आरुषि गौतम, दृष्टि सिंह, अनुरा सिंह, श्रुति सिंह , चेतना शर्मा, नेहा दिवाकर। बालक वर्ग में पीयूष , अदीप राज, देवांश गंगवार, आलोक, रियांशु यादव, कुनाल गुप्ता, आयुष्मान, अखिल शर्मा, कुलदीप सिंह, तेजस कटारिया, हर्षित मौर्या, माधव गुप्ता, भुवनेश कुमार, शिवेक कुमार, शाश्वत शर्मा, विनय कुमार, भूपेंद्र सिंह, रौनक अली रहे।
Twitter