दिल्ली में अनुष्का को मिला राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान
      17 December 2022

संवाददाता अभय शुक्ला
स्वैच्छिक दूनिया ब्यूरो, मैनपुरी। हिंदी विकास संस्थान द्वारा बीते 23 अगस्त को सेंट मेरीज स्कूल में हिंदी ओलंपियाड के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें कक्षा चार से कक्षा 12 तक के 108 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।

कक्षा दस की छात्रा अनुष्का सिंह को 8 दिसंबर को त्रिमूर्ति भवन नई दिल्ली में बुलाकर राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।हिंदी विकास संस्थान के अध्यक्ष डा. पीयूष शर्मा ने छात्रा को यह सम्मान प्रदान किया। अनुष्का सिंह को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व नकद राशि भी दी गई। अन्य सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अनुष्का के साथ उसके अभिभावक व शिक्षिका बरखा चौहान भी मौजूद रहे। वहीं कक्षा चार की काम्या तिवारी, कक्षा पांच से अच्युत जैन, कक्षा छह के आयुष कुमार, कक्षा सात से प्राची यादव, कक्षा आठ की आन्या जैन, कक्षा नौ से आकांक्षा यादव ने स्वर्ण, कक्षा बारह से स्वाति चौहान तथा आदर्श पचौरी, सौन्दर्या चौहान, लकी, अर्नव, आदिति सिंह, जाह्नवी गुप्ता को रजत पदक तथा जयंत यादव व कार्तिकेय गुप्ता को कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रधानाचार्या मनोरमा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
Twitter