ऊर्जा संरक्षण के प्रति किया जागरूक
      17 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दूनिया ब्यूरो, कासगंज।
पर्यावरण संस्था दुलार सेव द प्लानेट ने ऊर्जा संरक्षण विषय पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन दद्दा पब्लिक स्कूल में कराया। संस्थापक डा. मनोज शर्मा व अध्यक्ष कामिनी गुप्ता ने ऊर्जा संरक्षण व ऊर्जा बचत के प्रयासों को गति देने का प्रयास के बारे में बतया पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुपेश राजपूत, द्वितीय स्थान अंजलि शाक्य और तृतीय स्थान पूर्वा सिकरवार ने प्राप्त किया। आरएसएस का दंड प्रहार महायज्ञ संपन्न। सिढ़पुरा। कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दंड प्रहार महायज्ञ कराया गया। दंड प्रहार महायज्ञ केशव शाखा सिढ़पुरा ने श्री दुर्गा गंगाराम सरस्वती शिशु मंदिर में कराया। यहां स्वयं सेवकों ने अपनी अपनी क्षमता अनुसार दंड प्रहार लगाएं। दौरान नगर संघचालक राकेश कुमार, नगर कार्यवाह मनोज कुमार, जिला प्रचार प्रमुख संजीव कुमार, नगर सेवा प्रमुख मनोज समेत अन्य मौजूद रहे।
Twitter