गंगटोक से आए विद्यार्थियों ने बढ़ाया हिंदी का ज्ञान
      17 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। डाइट गंगटोक, सिक्किम से 50 प्रशिक्षणार्थियों का दल हिंदी और सुदृढ़ करने केंद्रीय हिंदी संस्थान में आया था। 29 नवंबर से प्रशिक्षण ले रहे दल का शुक्रवार को प्रशिक्षण का आखिरी दिन था।

शुक्रवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। नवीकरण एवं भाषा प्रसार विभाग की ओर से आयोजित हुये कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रो. मनीषा थीं। उन्होंने हिंदी में वार्तालाप करने पर जोर दिया। हिंदी के समाचार पत्रों को अधिक से अधिक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये। मार्गदर्शक तेजिंग नार्जम ने कहा कि हम गंगटोक में इसे और लोगों से साझा करेंगे। अध्यक्ष नवीकरण एवं भाषा प्रसार विभाग और कार्यक्रम संयोजक प्रो. उमापति दीक्षित, प्रो. हरिशंकर, डा. सपना गुप्ता आदि रहे।
Twitter