स्कूल में बनाया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
      17 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कोटवन, कोसीकलां में बुधवार को मॉर्निंग असेंबली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इसमें छात्र-छात्रा निकुंज, राज यादव, यश, लव्या, सिद्धि, अनंत, तनिष्क, शौर्य, शिवम, प्रिंस, अथर्व, लविश आदि ने एक स्क्रिप्ट प्रस्तुत की।

इसका मुख्य उद्देश्य केमिकल ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा, प्रदूषण ऊर्जा आदि बचाना था। संचालन कांशा ने शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपिका भारद्वाज, तृप्ति गुप्ता, रश्मि गुप्ता आदि की देखरेख में किया। इसका संदेश ऊर्जा संरक्षण था। कार्यक्रम एक उचित थीम से किया गया। प्रधानाचार्य पूजा कुमार ने कहा कि ऊर्जा संपूर्ण जगत के संचालन का आधार है। ऊर्जा के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। ऊर्जा द्वारा ही हमारी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती है एवं हमारा जीवन चलता है। आज की मशीनरी दुनिया में यांत्रिक संचालन के लिए ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। इसी कारण धीरे-धीरे ऊर्जा के प्राकृतिक भंडार भी खत्म होते जा रहे हैं। ऐसे में ऊर्जा भंडारों का संरक्षण हमारे लिए बड़ी चुनौती है। प्रत्येक नागरिक को यह चुनौती स्वीकारनी चाहिए। इस दौरान स्वाति शर्मा, नीलम, देवराज, संजय, प्रतिभा, संदीप, नवनीत, अपूर्व, रेखा, पिंकी, अनु, राजकुमार, शिवा, राज, निधि, निशा, गोपाल, ममता आदि रहे।
Twitter