शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया विजय दिवस
      17 December 2022

संवाददाता केशव नरायन मिश्र
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, हाथरस। विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तहसील हाथरस के ग्राम पंचायत टुकसान में कमांडर रघुवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ने विचार व्यक्त किए। विजय दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन के कई पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए। सभी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कमाण्डर रघुवीर सिंह सहित सभी पूर्व सैनिकों ने शहीद की प्रतिमा का मार्ल्यापण किया। शहीद परिवारों के परिजनों को पुष्प गुच्छ व शाल भेंट कर सम्मानित किया व शहीद परिवारों के सुखमय जीवन की कामना की। एनसीसी कैडिटो ने दी श्रद्धांजलि

हाथरस। शहर की 9 उप्र वाहिनी एनसीसी केडिट्स ने शुक्रवार को विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ मनाई। कार्यक्रम के दौरान सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, सूबेदार आरबी वर्मा, सीएचएम सुशील कुमार, ले. गोपाल प्रसाद, सीटीओ पप्पू चौधरी, सीटीओ ज्ञानेन्द्र, वरिष्ठ सहायक रश्मि लता, वरिष्ठ सहायक सतीश चन्द्र, कनिष्ठ सहायक मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।
Twitter