यह शाम मस्तानी मे गीतो की महफिल
      17 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। किशोर कुमार जी के गीत गाकर देश व विदेश मे एक पहचान मिली यह शाम मस्तानी मे आज गीतो की महफिल बड़ौदा, गुजरात से कानपुर की धरती पर प्रथम कार्यक्रम मे आये आनन्द विनोद का लैण्ड मार्क, सिविल लाइन मे गुलदस्ता देकर मोहित शुक्ला व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने स्वागत व अभिनन्दन किया।

किशोर कुमार की आवाज मे गीत गाकर देश और विदेश मे एक अलग पहचान बना चुके, आनन्द विनोद ने पत्रकार से वार्ता मे कहा " बैंकॉक, अमेरिका, नीदरलैंड्, साउथ अमेरिका,ईस्ट अफ्रीका, यू.एस. ए, इग्लैंड सहित 12 देशो मे किशोर कुमार जी के गीत गाकर एक अलग पहचान मिली है,हम विगत 20 वर्ष से किशोर कुमार के गीत गाते आ रहा हूं। प्रसिद्ध डायरेक्टर अनिल विश्नोई, रवींद्र जैन, नौशाद जी, कल्याण जी, तबुस्सम के सामने भी मैंने गाना गाया हैं। कानपुर की घरती पर मोहित शुक्ला का कार्यक्रम *यह शाम मस्तानी* मे गीत गाने का सौभाग्य आज हमको मिला।"
इस बाबत कार्यक्रम के संयोजक मोहित शुक्ला ने बताया कि आज किशोर कुमार, लता व आशा के पुराने गीतो का संगम मे गुजरात से आनन्द विनोद व दिल्ली से दीपाली टंडन अपनी मधुर आवाज सुनकर कानपुर के संगीत प्रेमियो को एक अलग खुशी व आनन्द मिलेगा।
Twitter