"समरांजलि" का विमोचन एवं लोकार्पण
      18 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। सैनिकों के साझा काव्य संग्रह समरांजलि" का विमोचन एवं लोकार्पण।भारतीय सशस्त्र सेना, अर्ध सैनिक बल तथा पुलिस के जांबाज सिपाही जो अब तक बंदूक की दम पर अपने शौर्य को परिभाषित करते रहे हैं पर आज जब उन्होंने कलम पकड़ी तो उनके हृदय की भावनाएं शब्द बनकर कागज पर कविताओं के रूप में सामने आई और उन कविताओं का संकलन समरांजलि के रूप में आज हम सबके सामने हैं।

अक्ष फाउंडेशन के सहयोग और आर के प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित पुस्तक समरांजलि का विमोचन 16 दिसंबर 2022 को शाम 8:00 बजे रिटायर्ड एडमिरल के एस नूर के कर कमलों के द्वारा ऑनलाइन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय लेखक शायर प्रबुद्ध सौरभ, रिटायर्ड ऐडमिरल के एस नूर, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक डॉ ईशा अग्रवाल विशेष वक्ता की भूमिका में तथा देश विदेश से सैकड़ों साहित्यकार, कवि, लेखक,भू० पू० सैनिक एवं पुलिसकर्मी समरांजलि के ऑनलाइन विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आई आई टी खड़गपुर के राजभाषा निदेशक डॉ राजीव रावत (भू पू वायुसैनिक) ने की। कार्यक्रम का संचालन करूणानिधि तिवारी एवं संयोजन अभिषेक प्रकाश तथा आशीष आर्य इच्छित द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन अशोक पाण्डेय अनहद जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Twitter