छात्रों को योग कर बताया निरोग होने का तरीका
      18 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, एटा, डॉ. लोकमान दास पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन हुआ। योग शिविर में छात्रों ने योग शिक्षा का प्रशिक्षण लिया। योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान, योग महिला प्रभारी आशू वार्ष्णेय, शिक्षक जितेंद्र ने छात्रों को योग सिखाने के साथ योग से होने वाले लाभों का महत्व भी बताया।

विद्यालय प्रबंधक स्वागत पचौरी, प्रधानाचार्या विजया गौड़, उप प्रधानाचार्या मधु सिंह, उप प्रधानाचार्य मुनीश उपाध्याय, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक लोकेश पचौरी, नीतेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
Twitter