बर्गर कॉफी संग 25 साल पुरानी यादों की गर्माहट
      18 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। केंद्रीय विद्यालय प्रथम में अब दिव्यांग बच्चों को थैरेपी के माध्यम से सामान्य बच्चों के समान बनाया जाएगा। इसके लिए विद्यालय में स्पेशल एजुकेटर प्रतिमा सिंह के द्वारा रिसोर्स रूम में स्पीच थैरेपी, सैंसरी थैरेपी और दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ब्रेल लिपि का शिक्षण दिया जाएगा।

रिसोर्स रूम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश पांडेय ने किया। उन्होंने भरोसा जताया कि यह प्रयास बच्चों को सामान्य बच्चों के बराबर खड़ा करने में मील का पत्थर साबित होगा।सेंट जॉर्जेस के वर्ष 1997बैच के पूर्व छात्रों का फिर से मिलन शनिवार को हुआ। 25 साल के अंतराल के बाद देश विदेश से आए जब 80 दोस्त जमा हुए तो उनके चेहरे की खुशी देखते बनती थी। असेंबली की गतिविधियों को दोहराते हुए प्रार्थना की। उसके बाद अपनी क्लास की बेंच में बैठ कर मस्ती की। पुरानी यादों को ताजा किए। एक दूसरे पर छींटाकशी की। कैंटीन की कॉफी और बर्गर का आनंद लिया। खेल के मैदान में घूमे। स्टाफ रूम, स्कूल ऑफिस में घूमे। प्रिंसिपल ए जरमाया एवं शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजन में मोहित कत्याल, गौतम रावत, मुकुल शर्मा, मानव गोयल, अभिजीत बोहरा, रीमा कत्याल रावत, सोमा जैन, कंवलजीत कौर, सोनाली महाजन, रेखा माहेश्वरी आदि का योगदान रहा।
Twitter