कैडेटों को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया
      19 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। वन यूपी बटालियन एनसीसी आगरा द्वारा सीएटीसी का आयोजन पनवारी स्थित श्रीराम आदर्श महाविद्यालय में किया जा रहा है।

उद्घाटन भाषण में कैंप कमांडेंट कर्नल एमएस. रोहिल ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक जीवन की जानकारी, मिलजुल अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना इस कैंप का उद्देश्य है। जल के उचित प्रयोग पर ध्यान देने पर विशेष बल दिया। कैडेटों को भारतीय सेना में करियर बनाने को प्रेरित किया। कैंप के दौरान कैडेटों को फायरिंग का अभ्यास भी कराया जाएगा। उनको आत्मनिर्भर बनाना व भविष्य की चुनौतियों का सामना करने को सक्षम बनाने का प्रयास होगा। इस दौरान इंटर एवं डिग्री के 550 छात्र रहे। कैंप में सीनियर डिवीजन के लेफ्टिनेंट मनीष कुमार, लेफ्टिनेंट मेहदी हसन, जूनियर डिवीजन से चीफ अफसर रामेंद्र शर्मा, थर्ड अफसर हरनाम सिंह, अखिलेश यादव और रजनी शिरकत कर रहे हैं। भर्तियों की जानकारी ब्रिगेडियर विनोद दत्ता (रिटायर्ड) ने दीं।
Twitter