प्रशिक्षण का सहारा, आईआईटी में चयन
      19 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। प्राइड एकेडमी में प्रशिक्षण हासिल कर आईआईटी जेईई में चयनित छात्रों के सम्मान का एक कार्यक्रम रविवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में किया गया। इसमें संस्थान की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया। निदेशक डॉ. जी त्रिवेदी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

अभिभावक प्राइड एकेडमी पर अपना भरोसा बनाए रखें। अपने बच्चों को एनईईटी और जेईई की तैयारी के लिए विश्वास के साथ जीटी सर के पास भेजें। उन्होंने कहा कि तैयारी कराने का तरीका इस तरह है कि छात्र को परेशानी नहीं होती। अभिभावकों की जेब का भी ध्यान रखा जाता है। मानव त्रिवेदी, विभांशु लोधी, अभिश्री गुप्ता, टीशा गोयल, श्रुति चंद्रा, इशरा खान, रीतेश धाकड़, अंशिका गुप्ता, देविका बंसल, विनीता धाकड़, समीर गौतम, अमित रघुवंशी, आद्या वर्मा, संयम सिंह आदि को चयन के लिए सम्मानित किया गया।
Twitter