क्रिसमस की तैयारियों पर की चर्चा
      19 December 2022

अर्पण बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में क्रिसमस को लेकर रविवार को प्रार्थना सभा सम्पन्न हुई। प्रार्थना सभा के बाद पारंटेड चर्च कमेटी की बैठक में 25 दिसम्बर से लेकर नई साल एक जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी।

इस मौके पर चर्च के पादरी संतोषा पाण्डे ने बताया कि मसीह लोगों के घर घर जाकर गायन मण्डली द्वारा क्रिसमस के भजन गाने गाए जाएंगे। कार्यक्रम सायं पांच बजे शुरू होकर रात्रि तक चलेंगे। 20 दिसम्बर 2022 क्रिसमस कैण्डिल लाइट सर्विस की आराधना जन्म के संकेतों पर मनन सायं पांच बजे रखी गयी है। 25 दिसम्बर की सुबह 10 बजे क्रिसमस के पावन पर्व की एक विशेष प्रार्थना सभा होगी। प्रार्थना के बाद सामूहिक प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। 28 दिसम्बर को प्रार्थना के बाद मसीह लोगों के बच्चों का वपतिस्या होंगे। दिनांक 31 दिसम्बर की मध्य रात्रि की आराधना एवं कैम्प फायर जवानों द्वारा किया जायेगा।
Twitter