मदरसे के बाल वैज्ञानिकों ने बनाए आकर्षक मॉडल
      19 December 2022

आसिफ खान
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, प्रयागराज। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मदरसों में पहली बार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से बेहतरीन मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए।

मदरसा कुरानिया करेली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के बनाए 25 मॉडल प्रदर्शित किए गए। कक्षा सात के छात्र इकरार ने ब्लू टूथ डिवाइस का मॉडल बनाया। कक्षा छह की छात्रा इकरा ने ज्वालामुखी का मॉडल प्रस्तुत किया। अलमास ने प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश दिया। कक्षा छह के यूनुस के सोलर सिस्टम के मॉडल को भी सराहा गया। मदरसे के शिक्षक कासिफ ने बताया कि पहली बार जब आयोजन की सूचना मिली तो बच्चे बहुत उत्साहित थे।
Twitter