भाजपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत
      19 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। भाजपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का स्वागत। सोमवार को झांसी में बैठक में शामिल होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह , उत्तर एवं दक्षिण जिला इकाई के पार्टी पदाधिकारियों ने प्रातः 11 बजे जाजमऊ गंगा पुल पर अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से जनता के बीच घर घर जाकर लोगों से संपर्क व संवाद स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही परिवारों के सुख दुःख के साथी बनें। लोगों से सरकार व पार्टी का फीडबैक ले और समस्याओं का समाधान कराने में उनके मददगार बने। लोगों से संपर्क करें उनके परिवार का हिस्सा बने और भावनात्मक जुड़ाव बनाएं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को देश की उपलब्धियों और सरकार की योजनाओं की सही जानकारी नहीं है,विपक्षी पार्टियां ऐसे लोगों के बीच दुष्प्रचार कर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे निपटने का सबसे सटीक एकमात्र उपाय लोगों से निरंतर संपर्क व संवाद बनाए रखना है। निकाय चुनाव में टिकट किसी एक कार्यकर्ता को ही मिलेगा लेकिन अन्य सभी कार्यकर्ता आपस में समन्वय बनाये रखें। सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के घोषित प्रत्याशी को समर्थन देकर चुनाव जितायें। उन्होंने हर घर से संपर्क कर सीधा सरोकार स्थापित करने और परिवार के साथ मुश्किल से मुश्किल समय में खड़े रहने को कहा। सशक्त मंडल ही पार्टी की जीत का आधार बनेंगेl उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। प्रमुख रूप से उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज,डॉ वीनाआर्य पटेल,सुरेश अवस्थी, वीरेश त्रिपाठी, संतोष शुक्ला,संजय कटियार, शिवराम सिंह,अरविन्द वर्मा,अमित मिश्रा रहे।
Twitter