राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्त्वावधान में कृषि क्षेत्र में नवाचार' विषय पर व्याख्यान आयोजित
      21 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, राजस्थान। राजकीय कन्या महाविद्यालय दूर में राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्त्वावधान में कृषि क्षेत्र में नवाचार' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया ।

सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा अध्यक्षता करते हुए, छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में हम नवीन तकनीक द्वारा कम स्थान पर अधिक उत्पादन कर सकते है साथ ही युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में अपार रोजगार संभावनाएं है। इसी क्रम में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. उमा बारे बागवानी, मृदा संरक्षण, सिंचाई पद्धति, जैविक खेती की विस्तृत जानकारी दी साथ ही युवा वर्ग सुनियोजित तरीके से खेती करके आत्मनिर्भर बन सकता है। डॉ. रजनी शर्मा ने आर्गेनिक खेती के विषय में जानकारी दी।
Twitter