गूंजी जिंगल बेल की धुन
      21 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। जिंगल बेल, जिंगल बेल.... की धूम। सेंटा का रूप रखकर आए मासूम और घंटियों की गूंज। प्रेम, त्याग और अपनेपन की सीख। सच्चाई के साथ जीवन को बेहतर बनाने और लोगों की मदद की सीख।

सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट दो मंगलवार को क्रिसमस के रंग में सराबोर हो गया। छात्रों ने प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।

शुभारंभ आगरा डायोसिस के बिशप डॉ. पीपी हाबिल ने किया। उन्होंने छात्रों को सच्चाई, मेहनत और ईमादारी से जीवन के पथ पर आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से नव जाति के कल्याण के लिए काम करने वाला ही सच्चा महानायक होता है का संदेश दिया। प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नाटक का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया प्रत्येक मनुष्य को अपने भीतर के सुपरहीरो की तलाश कर इस धरती पर मानव की भलाई के लिए काम करने चाहिए। प्रधानाचार्या संचिता दान ने कहा कि कार्यक्रम में स्कूल के पांच सौ से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी छात्रों को क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
Twitter