स्लो साइकिल प्रतियोगिता में बने चैंपियन
      22 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, अलीगढ़। धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर हाउस स्लो साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने किया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने बताया कि स्लो साइकिल प्रतियोगिता में गांधी हाउस, नेहरू हाउस, सुभाष हाउस, टैगोर हाउस के 150 जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें बालिका वर्ग में गांधी हाउस और बालक वर्ग में सुभाष हाउस चैंपियन रहा है।
Twitter