विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
      22 December 2022

सर्वेश शक्ला
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, हाथरस। विगत दिनों परिषदीय विद्यालयों में आयोजित उमंग कार्निवाल में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लाक इकाई हाथरस ने किया। बता दें कि विगत आठ से 13 दिसंबर के बीच आयोजित उमंग कार्निवाल में चित्रकला, हम है निपुण, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय , पापरी , नगर क्षेत्र,हाथरस,उच्च प्राथमिक विद्यालय रतन गढ़ी, प्राथमिक विद्यालय, पैकवाडा, ब्लॉक हाथरस के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया था। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर उच्च प्राथमिक स्तर पर आशीष कुमार , अतिन सागर और प्रियांशी, उच्च प्राथमिक स्कूल, रतनगढ़ी, ब्लॉक हाथरस, साक्षी शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कलवारी, हिना कुमारी,उच्च प्राथमिक विद्यालय, पापड़ी, काजल संविलियन विद्यालय, गढ़ी तम्मन्ना , प्राथमिक स्तर पर केशव अग्निहोत्री, प्राथमिक विद्यालय, पैकवाड़ा, यश कुमार , प्राथमिक विद्यालय,पापड़ी को प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ब्लॉक अध्यक्ष सुशांत शर्मा, ब्लॉक मंत्री रवि कांत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सेंगर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, महिला उपाध्यक्ष सुमन, संयुक्त मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, मृदुल कुमार शर्मा, चित्रा स्वामी, पतिराम सिंह, पुनीत अग्निहोत्री, राजीव शर्मा ,रजनीला आदि रहे।
Twitter