छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
      22 December 2022

राम बाबू गुप्ता
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, नारीबारी। स्व. सूबेदार सिंह चौहान सोशल फेडरेशन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को फेडरेशन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शिव बालक माँझी इंटर कालेज मवैया कला के प्रांगण में किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मवैया कला संतोष सिंह ने किया, मुख्यअतिथि जीपी मांझी एवं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट संतोष सिंह चौहान रहे। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता शिवबालक मांझी इंटर कॉलेज की छात्रा सीमा मांझी, द्वितीय स्थान पर अश्वनी यादव डीएसडीपी इंटर कॉलेज देवरी बरगाही मवैया कला, तृतीय स्थान पर दिव्यांश सिंह रहे।
शोक सभा में पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि
सहसों। सम्राट अशोक ट्रस्ट, पड़िला के पदाधिकारियों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रस्ट के आजीवन सदस्य व पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। शोक सभा में ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भारत लाल मौर्य, अध्यक्ष संगम लाल मौर्य, विजय सिंह, प्रकाशन मंत्री शिव बहादुर मौर्य, जगदीश प्रसाद, मुनिराज मौर्य, केके मौर्य, रामबरन मौर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।
माजिदा को गोल्ड, नेहा परवीन को मिला कांस्य। मऊआइमा। हाजी अब्दुल कय्यूम मेमोरियल पीजी कालेज मऊआइमा की दो छात्राओं को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। एमए उर्दू में मऊआइमा के आजमपुर की साजिदा को स्वर्ण और नेहा परवीन को कांस्य पदक मिला। यह पदक इसरो के पूर्व चेयरमैन पदामभूषण डॉ. कृष्ण स्वामी कस्तूरी रंगन ने दिया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन शोएब अंसारी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।
मोटर जलने से पेयजल की बढ़ी समस्या
Twitter