मंडलस्तरीय स्पर्धा के विजेता सम्मानित
      22 December 2022

नमिश मिश्र
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। गौरा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय बनवारपुर में बुधवार को जिले से लेकर मंडलस्तरीय विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्र ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालय के अध्ययनरत बच्चों का प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों में न्यायपंचायत स्तर से लेकर मंडलस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।

जिसमे कम्पोजिट विद्यालय बनवारपुर के बच्चों ने जनपद में ओवरआल चैंपियन होकर प्रयागराज मंडल में 12 व 13 दिसंबर को हुए मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में हैंडबाल व फुटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तर में खेलने का अवसर प्राप्त किया है। मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, पीटीआई राजेन्द्र पाण्डेय, प्रशांत यादव, ओमप्रकाश तिवारी मौजूद रहे। रिले रेस में जितेंद्र व आयुषी ने मारी बाजी गौरा। डीसीएम पब्लिक स्कूल में रिले रेस में जितेंद्र यादव आयुषी दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में उज्जवला व खुशी तो जलेबी रेस में खुशी व राज चौरसिया ने बाजी मारी। लेमन रेस में अंशुमान यादव, गार्गी तिवारी प्रथम रहीं। स्लो साइकलिंग में प्रखर पाल व आरोही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फ्राग रेस में कृष्णा यादव, अनन्या यादव, क्लॉथ रेस में प्रखर पाल प्रथम व रस्सा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में एलो व बालिका वर्ग में ब्लू ग्रुप ने बाजी मारी। विद्यालय के डायरेक्टर विपिन तिवारी, प्रधानाचार्या सविता यादव ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
Twitter