पार्षद ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
      23 December 2022

के के साहू कानपुर
कानपुर। नौबस्ता क्षेत्र राजीव नगर रोड मछरिया पानी टंकी के पास की सड़क का निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को वार्ड 63 के पार्षद दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। क्षेत्रीय पार्षद दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क जर्जर स्थिति में था। जिस कारण बरसात के मौसम मेें जलभराव होने के कारण लोग चोटिल भी हो जाते थे। क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण कार्य कराने के लिए पूर्व में पत्र सौंपा था। लोगों की समस्या का समाधान करते हुए बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण कार्य को शुरू करा दिया गया। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पार्षद ने कहा क्षेत्र की समस्या का निष्तारण एवं उसकी साफ-सफाई को बेहतर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने पार्षद को फूलों की माला एवं मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद गुप्ता (पार्षद वार्ड 63 ) रमाकांत शुक्ल, विमल गुप्ता , अनिल गुप्ता , सुरेश यादव, अंकित पाण्डेय, सौरभ आर्य,लाला सविता गोपाल,नीरज सिंह , राजन ,बासू,अमन,निशांत, मनोज,धर्मेंद्र पाण्डेय, के के साहू आदि सहित क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।
Twitter