छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
      03 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्युरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, करहल। नगर के बाबूराम महाविद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व विधायक अनिल यादव ने सरस्वती मां के चित्र पर दीप जला कर किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं ने बीएड में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार का ही नहीं विद्यालय का नाम भी रोशन किया है।

सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली नैंसी दुबे, तुष्टि मिश्रा, दीपक कुमार, आरती, दिव्या, अंजू, अंकुर यादव, स्नेह यादव, अनुज कुमार को सम्मानित किया।
Twitter