भारत जोड़ो यात्रा में गए कांग्रेसी
      03 January 2023

सुनील चावला संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया । राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के उत्तर प्रदेश में शामिल होने पर अलीगढ़ से कांग्रेसी सोमवार को गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। पदयात्रा के लिए कंटेनर से करीब पांच हजार कांग्रेसियों के ले जाने का दावा है।

कंटेनर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह,जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह औऱ पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा की उपस्थिति में जीटी रोड अलीगढ़ से रवाना किया गया। जबकि इस वाहन को यहां से एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश मसीह के नेतृत्व में यहां से लोनी बॉर्डर के लिए भेजा गया है। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि इस कंटेनर की सजावट का काम कई दिनों से चल रहा था और अलीगढ़ से इस यात्रा में शामिल होने के लिए जिस तरह पंजीकरण हुए हैं उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी उनके पास फोन आए हैं लेकिन बावजूद इसके सभी कांग्रेसीजन सक्षम हैं और ये सभी अपने अपने निजी वाहनों से रवाना हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में जोश और उत्साह बना हुआ है और और इस यात्रा में शामिल होने के लिए नगर पंचायत टाउन एरिया और वार्ड स्तर से लोग आवेदन कर रहे हैं। कंटेनर की रवानगी के दौरान कांग्रेस नेता अखिलेश शर्मा,वीरी सिंह बंजारा,राम गोपाल रैना, विक्की चौहान,सोनपाल गोस्वामी,जितेंद्र सिंह बघेल टिंकू,शुभम सिंह,मेंहदी अली,माजिन हुसैन, विक्रमादित्य सिंह और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक आदि मौजूद थे।
रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों से रवाना हुए कांग्रेसी रेलवे स्टेशन से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक विवेक बंसल द्वारा दी कांग्रेसियों से भरे वाहनों की रवानगी की गई। बस रेलवे स्टेशन से भरकर शाम छह बजे लोनी बॉर्डर के लिए रवाना हुई। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बसी के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Twitter