राजकीय कन्या महाविद्यालय सिकंदरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत
      03 January 2023

अक्षय कमार मीणा
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, राजस्थान।राजकीय कन्या महाविद्यालय सिकंदरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अखय राज मीणा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ अंकिता गुप्ता के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन चतुर्भुज यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन निम्न 4 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एकल गायन, समूह गायन ,एकल नृत्य ,समूह नृत्य। डॉ अखेराज मीणा, डॉक्टर अजय सिंह कसाना, श्री के एल बेरवा , श्री मुकेश मीणा, धर्मेंद्र कुमार मीणा, नीर सिंह गुर्जर, गिर्राज प्रसाद शर्मा ,बाबूलाल प्रजापत, चतुर्भुज यादव ,पूर्णिमा श्रीवास्तव, निर्णायक मंडल मैं शामिल थे। दया महावर एकल गायन में, अनीता गुर्जर समूह नृत्य में,निकिता राय समूह गायन मे, विनीता सैनी एकल नृत्य में इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Twitter