6 फरवरी को डीवीवीएनएल कार्यालय पर होगा आंदोलन
      06 January 2023

सुनील चावला
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की डीवीवीएनएल अधिकारियों संग बैठक हुई। किसानों द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण न होने पर एमडी से उनके अतिशीघ्र निस्तारण की मांग की गई। निस्तारण न होने पर किसानों ने 6 फरवरी को डीवीवीएनएल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से वर्तमान सरकारों को किसानों का विरोधी बताते हुए कहा कि सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। तिलक सिंह राजपूत, ओमप्रकाश, जगदीश परिहार, ललित शर्मा, विपिन यादव, राजवीर लवानियां, रूपेंद्र शाक्य, कृपाल सिंह फौजदार, सुखपाल प्रधान, सुधीर उपाध्याय, सत्यपाल राणा, कृष्णवीर, गणेश तोमर, जगदीश पंडित, रामगोपाल आदि रहे।
Twitter