सनातन लोक वीरांगना सम्मान से नवाजी गयी अंजना मिश्रा
      06 January 2023

राजीव मिश्रा संपादक
स्वैच्छिक दुनिया, देवरिया (डा0पंकज -प्राणेश)। जनपद की लब्ध प्रतिष्ठित गीतकार कवयित्री व शिक्षिका अंजना मिश्रा को,उनके उल्लेखनीय साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए, अखिल भारतीय विप्र महासभा के सौजन्य से जनपद मुख्यालय पर स्थित गायत्री शक्ति पीठ के सभागार में आयोजित विराट राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन में,उत्कृष्ट स्वर साधिका शिक्षिका अंजना मिश्रा को,लोक पुत्री व सनातन वीरांगना सम्मान 2023 से नवाजा गया।

ध्यातव्य है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक समाज और राष्ट्र के मंगल हेतु संकल्पित है।यह महासभा हर वर्ष अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में ब्राह्मण समास के एकादश अभूतपूर्व प्रतिमाओं को सनातन वीर सम्मान से सम्मानित करता।यह संगठन अपने संस्थापना वर्ष से ही महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।इसी संगठन के सौजन्य से इस वर्व विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन देवरिया की धरती पर किया गया। इस कार्यक्रम मे देश के नामचीन संस्कृत भाषा के विद्वान, साहित्यकार,समाज सेवी, ज्योतिषी,कर्मकाण्डी,शिक्षक और विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति से मंच को गौरवान्वित किया।महासभा के नियमानुसार कार्यक्रम के मध्य में हर वर्ष श्रेष्ठ एकादश हस्तियों को सनातन वीर सम्मान प्रदान किया जाता है।इसी क्रम मे इस वर्ष के आयोजन में जनपद देवरिया के ग्राम सिकरहटा की निवासी अंजना मिश्रा को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आमंत्रित कर वर्ष 2023 का सनातन वीरांगना सम्मान दिया गया।
यह सम्मान भारत के लोकप्रिय राजनेता व देवरिया के सांसद डा0 रमापति राम त्रिपाठी जी ,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी,जनपद न्यायाधीश रमेश मिश्रा जी,नपा अध्यक्ष अलका सिंह जी तथा अन्य गणमान्य जनों के कर कमलो से अंजना को प्रदान किया गया।सम्मान ग्रहण के दौरान सभागार मे सैकड़ों नामचीन सख्सियत मौजूद थी।इस सम्मान हेतु अंजना मिश्रा के नाम का प्रस्ताव महासभा के संरक्षक सांसद जी एवं स्वीकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा किया गया।
देवरिया की धरती से पहली बार गीतकार कवयित्री व शिक्षिका अंजना मिश्रा को विप्र समाज द्वारा यह सनातन वीरांगना सम्मान दिया है।अंजना मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील के अन्तर्गत ग्राम सिकरहटा की निवासी हैं।वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया मे भाटपाररानी विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय भाटपाररानी पर वतौर शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
इस सम्मान के मिलने पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रघुवंश उपाध्याय,उपजिलाधिकारी सौरभ कुमार सिंह जी, उपजिलाधिकारी अरूण कुमार वर्मा जी,डायट प्राचार्य डा0 अनिल कुमार सिंह जी,बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया हरिश्चंद्रनाथ जी, बीईओ प्रभात कुमार राय जी,बीईओ भागलपुर सत्यप्रकाश कुशवाहा जी,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा जी, चाइल्ड डबलपमैट कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय जी,भाषा शिक्षण संस्थान कटक के अध्यक्ष डा0सत्यनरायण पांडा जी, बीडीओ नालंदा सुमिता जी,जिला अलपसंख्यक कल्याण अधिकारी किशोर आनन्द जी,पूर्व प्राचार्य प्रो0 गंगाधर मिश्र जी,डायट प्रवक्ता डा0 जानकी झा जी,यस आर जी देवरिया डा0 शीला चतुर्वेदी जी,डीसी खेल संजय सिंह जी,एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन दूबे जी, साहित्यशक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 पंकज-प्राणेश जी, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र मिश्र बिरही जी,वरिष्ठ साहित्यकार बृन्दावन राय सरल,वीनू शर्मा, एआरपी अमित शर्मा,कृष्णा देवी,संध्या मिश्रा,वरिष्ठ कवयित्री नीरजा बसंती,सीमा मिश्रा,,सुमन पांडेय गरिमा, गौरव संजीव सिंह जी, मानवेंद्र मिश्र,राघवेंद्र पांडेय, मधुकर मिश्र,विवेक जी,रमेश चंद्रा,सतीश त्रिपाठी,शशिरंजन शुक्ल सेतु,धर्मेंद्र तिवारी, कुन्नू सिंह जी,बी एम उपाध्याय, सुभाषचंद्र यादव जी, डा0 प्रणव पराग,अतुल मिश्रा जी सचिदानंद पाठक जी शशिभूषण मिश्रजी ब्रजेश मिश्राजी संजय मिश्र जी व समस्त शिक्षक समाज आदि ने बधाई दी है।
Twitter