भारतीय हलधर किसान यूनियन में प्रदेश से पदोन्न्ति कर राष्ट्रिय प्रवक्ता बनाये गए अरुण चंदेल,
      07 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
नयी दिल्ली, 07 जनवरी 2023, भारत में किसानों की अनेक समस्याऐं बनी रहती है जैसे बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि, सूखा, कीट द्वारा फसलों को सफाचट्ट करने आदि कारणो से किसानों को अत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है,ज्यादातर राज्य सरकारें व केंद्र सरकार भी कभी-कभी इन गरीब किसानों की नहीं सुनती,ऐसे समय में किसानों की सामाजिक संस्थाए इन्हे न्याय दिलाने में मदद करती है।

ऐसी ही एक संस्था है जो इस देश में बहुत जोर-शोर के साथ कार्य करना शुरू कर चुकी है वो है भारतीय हलधर किसान यूनियन। इस किसान यूनियन ने देश में सुचारु रूप से कार्य करने के उद्देश्य से विस्तार किया।

इसी कड़ी में आज भारतीय हलधर किसान यूनियन के वरिष्ठ किसान नेता एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हीरा सिंह भदौरिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के द्धारा सूचना दी कि संघठन के विस्तार स्वरुप राष्ट्रिय मुख्य महासचिव,किसान नेता देशराज सिंह भगत की संस्तुति से किसानों के हित की रक्षा करने वाले,सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह चंदेल को राष्ट्रिय प्रवक्ता पद पर पदोन्नति किया गया। अरुण चंदेल पहले प्रदेश प्रवक्ता उप्र थे। किसान नेता हीरा सिंह ने शीत लहर के मद्देनज़र किसानो की समस्या पर केंद्र व राज्य सरकार को ध्यान देने की बात भी कही,जिसमे फसलों में पाला पड़ना, सब्जी वगैरह जैसे मूली,टमाटर,आंवला,पालक, गाजर,धनिया,कढ़ी पत्ता,आदि और रबी फसलों में गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों और अलसी आदि की उचित देखभाल किसानों को करने के लिए चेतया ,साथ ही यह सूचना दी की शीत लहर को देखते हुए सभी कार्यक्रम 22 जनवरी 2023 तक रद्द कर दिए गए है। उधर फ़िरोज़ाबाद में वरिष्ठ किसान नेता, राष्ट्रिय अध्यक्ष ठा. धीरेन्द्र सोलंकी ने किसानों को सावधान रहने और तुरंत नुकसान की सूचना भ.ह.किसान यूनियन कार्यालय में देने की अपील की। वही मुख्य राष्ट्रिय महामंत्री ने देशराज सिंह भगत ने सभी नये नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

अरुण चंदेल ने अपनी बात विज्ञप्ति के द्धारा रखी कि किसान भाइयों के सम्मान, उनकी समस्यों, और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करेंगे संघठन में पूरी लगन,ईमानदारी ,निष्ठापूर्वक, समर्पण भाव व समस्त ज़िम्मेदारियों के साथ जैसे पहले कार्य कर रहे थे वैसे ही कार्य करेंगे और किसान यूनियन को उचाईयों तक पहुंचायेगे और आज किसानों की हालत इस लिए भी ख़राब रहती है कृषि का मशीनीकरण लगभग 35 से 40 प्रतिशत ही है,जबकि 90 प्रतिशत होना चाहिए, भारत में कृषि ऋण के क्षेत्रीय वितरण में अनेक असमानता है,जो किसानों को व्यावसायिक खेती तक नहीं पंहुचा पता है,तब उन्हें आगे चलकर कृषि का यह कर्ज़ जानलेवा लगने लगता है,इस बात को भी हम अपने मंच से उठायेंगे। अन्य किसान कार्यकर्ता को भी विस्तार में पद दिए गए ,वरिष्ठ किसान नेता, राष्ट्रिय अध्यक्ष ठा. धीरेन्द्र सोलंकी ने लवकुश ठाकुर को अलीगढ मंडल मीडिया प्रभारी का भार सौपा।परुषोत्तम दुबे प्रदेश प्रवक्ता उप्र,अनिल सिंह प्रदेश सचिव दिल्ली,सौरभ सिंह उदित नारायण सिंह राठौर जिलाध्यक्ष कन्नौज,अनुज कुमार को उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र एवं कारन प्रताप जिला सचिव युवा एटा बनाया गया है।
Twitter