सनातन वीर सम्मान से नवाजे गये डा0 ज्ञानेन्द्र मिश्र
      07 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
देवरिया (डा0पंकज -प्राणेश)-
जनपद के चर्चित कवि व शिक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा को,उनके उल्लेखनीय साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए, अखिल भारतीय विप्र महासभा के सौजन्य से जनपद मुख्यालय पर स्थित गायत्री शक्ति पीठ के सभागार में आयोजित विराट राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन में,उत्कृष्ट रचनाकार व शिक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा को,सनातन वीर सम्मान 2023 से नवाजा गया।

ध्यातव्य है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोक समाज और राष्ट्र के मंगल हेतु संकल्पित है।यह महासभा हर वर्ष अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में ब्राह्मण समास के एकादश अभूतपूर्व प्रतिमाओं को सनातन वीर सम्मान से सम्मानित करता।यह संगठन अपने संस्थापना वर्ष से ही महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।इसी संगठन के सौजन्य से इस वर्ष विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन देवरिया की धरती पर किया गया। इस कार्यक्रम मे देश के नामचीन संस्कृत भाषा के विद्वान, साहित्यकार,समाज सेवी, ज्योतिषी,कर्मकाण्डी,शिक्षक और विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति से मंच को गौरवान्वित किया।महासभा के नियमानुसार कार्यक्रम के मध्य में हर वर्ष श्रेष्ठ एकादश हस्तियों को सनातन वीर सम्मान प्रदान किया जाता है।इसी क्रम मे इस वर्ष के आयोजन में जनपद देवरिया के ग्राम कपरवार निवासी ज्ञानेन्द्र मिश्रा को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आमंत्रित कर वर्ष 2023 का सनातन वीर सम्मान दिया गया।
यह सम्मान भारत के लोकप्रिय राजनेता व देवरिया के सांसद डा0 रमापति राम त्रिपाठी जी ,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी,जनपद न्यायाधीश रमेश मिश्रा जी,नपा अध्यक्ष अलका सिंह जी तथा अन्य गणमान्य जनों के कर कमलो से ज्ञानेन्द्र को प्रदान किया गया।सम्मान ग्रहण के दौरान सभागार मे सैकड़ों नामचीन सख्सियत मौजूद थी।इस सम्मान हेतु ज्ञानेन्द्र मिश्रा के नाम का प्रस्ताव महासभा के जिलाध्यक्ष भोला तिवारी जी एवं स्वीकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा किया गया।
देवरिया की धरती से पहली बार ज्ञानेन्द्र मिश्रा को विप्र समाज द्वारा यह सनातन वीर सम्मान दिया है।ज्ञानेन्द्र मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज तहसील के अन्तर्गत ग्राम कपरवार के निवासी हैं।वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया के बरहज विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय फूलपुर पर वतौर प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
इस सम्मान के मिलने पर बीईओ बरहज सत्यप्रकाश कुशवाहा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा,चाइल्ड डबलपमैट कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय,यस आर जी देवरिया डा0 शीला चतुर्वेदी,साहित्यशक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 पंकज- प्राणेश,विक्रमप्रताप राव,शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिह, संजीव दूबे,निजामुद्दीन अंसारी,दुर्गेश उपाध्याय, शशिभूषण पाठक आदि ने बधाई दी।
Twitter