नूतन (नव) वर्ष के उपलक्ष में काव्य गोष्ठी संपन्न
      07 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
भारत माता अभिनंदन संगठन के तत्वाधान में कवियों ने अपने काव्य पाठ समस्त देशवासियों को नव वर्ष की दी बधाई ।

नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन_ कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ कवि अशोक गोयल

भारत माता अभिनंदन संगठन मंच की मेरठ इकाई के तत्वाधान में नूतन वर्ष के उपलक्ष में दिनांक 6जनवरी 2023 को मनोरम काव्य संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार कवि अशोक गोयल जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि रूप किशोर गुप्ता बहजोई व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि दीपक गोस्वामी व कवयित्री बीना गोयल रही ।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कवियत्री आदरणीया बीना गोयल जी के द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुई। तदोपरान्त कार्यक्रम आयोजिका आदरणीया रचना सिंह वानिया द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अध्यक्ष आदरणीय अशोक कुमार गोयल जी ने नूतन वर्ष पर अपने आशीष वचन प्रदान किए। इसी क्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने-अपने आशीष वचन प्रदान किए तथा नूतन वर्ष पर सभी रचनाकारों को बधाई दी। काव्य संध्या में सभी रचनाकारों ने नूतन वर्ष पर सुन्दर एवं मनमोहक काव्य प्रस्तुति से मंच को सुशोभित किया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन आदरणीया रचना सिंह वानिया एवं आदरणीय राजबहादुर यादव द्वारा क्रमशः से किया गया। काव्य गोष्ठी में रामसाय श्रीवास जी(छत्तीसगढ़),
रामदेव शर्मा 'राही' जी (छाता, मथुरा), आलोक कुमार यादव जी (वाराणसी), डॉ मधुकर राव लारोकर जी (नागपुर, महाराष्ट्र), सुशील कुमार पाठक(छत्तीसगढ़), देवीप्रसाद पाण्डेय जी (प्रयागराज),आकाश पाठक जी (बदायूं), अनन्त राम चौबे जी(जबलपुर, मध्यप्रदेश), अनुराधा जी (मंगलुरु), ईश्वर चन्द जायसवाल जी (संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश), दीपक गोस्वामी जी, छगनलाल मूथा जी, डॉ रिचा शर्मा जी, गीता कुमारी जी, तीर्थदेव शर्मा जी तथा योगेंद्र प्रसाद अनिल जी आदि कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुति दी।अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष आदरणीय अशोक कुमार गोयल जी द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
Twitter