राम मानस अखंड पाठ एवं कन्या भोज का हुआ भव्य आयोजन
      09 January 2023

रवि शर्मा
शुक्लागंज, उ ० प्र ० - साकेतपुरी सुंदर कांड सेवा समिति द्वारा दिनांक 7 जनवरी 2023 को श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का भव्य आयोजन किया गया , जिसका समापन दिनांक 8 जनवरी 2023 को हुआ ! समिति के पदाधिकारियो ने बताया कि उक्त आयोजन पिछले बाइस बर्षों से स्थानीय लोगों के सहयोग एवं समिति के कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से निरंतर हो रहा है!

पदाधिकारियो ने बताया कि उक्त कार्यक्रम अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भव्य निर्माण के संकल्प के आस लेकर प्रारम्भ किया गया था, किन्तु अब जब अयोध्या में भव्य श्री राम मन्दिर का निर्माण जारी है तो समिति के कार्यकर्ताओं में दुगुना उत्साह है! आयोजन में श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ के साथ, राजगद्दी, हनुमान जी की झांकी ,हवन ,कन्या भोज व भंडारे का आयोजन भी किया गया! उक्त आयोजन में स्थानीय नागरिकों के साथ मान सिंह, गजेंद्र मिश्रा, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुभाष शुक्ला, रमेश तिवारी आदि रहे !
Twitter