के.बी. राइटर्स कलमकार सम्मान" एवं "नूतन उमंग साहित्य संरक्षक सम्मान 2023" से डॉ.राधा वाल्मीकि के नव वर्ष का आग़ाज़।
      11 January 2023

डॉ.राधा वाल्मीकि
राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों सम्मान एवं अवार्ड प्राप्त कर चुकी तथा द मोस्ट इंस्पायरिंग पीपुल ऑन अर्थ 2020, द मोस्ट इंस्पायरिंग एजुकेटर ऑन अर्थ 2021, द मोस्ट इंस्पायरिंग वुमेन ऑन अर्थ 2022 के रूप में गोल्डन बुक ऑफ अर्थ तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ द अर्थ 2022 में अपना नाम दर्ज करा चुकी डॉ.राधा वाल्मीकि के नए वर्ष 2023 की शुरुआत भी दो बड़े साहित्यिक सम्मानों से हुई है।

डॉ.राधा वाल्मीकि को उनके साहित्यिक अवदान के लिए नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में यह सम्मान प्राप्त हुए हैं।
के.बी. राइटर्स अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक मंच ने डॉ.राधा को *के.बी. राइटर्स कलमकार सम्मान 2022* से सम्मानित किया है। देशभर से इस सम्मान हेतु 185 लोगों का चयन किया गया था जिसमें उत्तराखंड, पंतनगर से डॉ.राधा बाल्मीकि को उनके द्वारा रचित एकल पुस्तकों, संपादित एवं साझा काव्य व कहानी संग्रहों तथा देश-विदेश से प्रकाशित होने वाली विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित कविताओं कहानियों और आलेखों के आधार पर चयनित कर उनके हिंदी में साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया गया।
ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय द्वारा डॉ.राधा वाल्मीकि को *"नूतन उमंग साहित्य संरक्षण सम्मान 2023"* से भी सम्मानित किया गया।
दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बड़े शोध एवं साहित्य संस्थानों के द्वारा भी इसी माह में दिए जाने वाले आगामी दो सम्मानों के लिए डॉ.राधा वाल्मीकि का नाम उनकी साहित्यिक सक्रियता और उपलब्धियों के लिए चयनित किया जा चुका है।
Twitter