एआरटीओ प्रवतर्न उदयवीर सिंह बने आरटीओ
      11 January 2023

किशोर मोहन गुप्ता संवाददाता
कानपुर। आरटीओ प्रवतर्न विभाग में एआरटीओ प्रथम रह कर सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को देने वाले और अपने कामो से हमेशा से सुर्खियों में बने रहने वाले एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम उदयवीर सिंह को शासन ने प्रोन्नत कर उन्हें आरटीओ बना दिया। उनके प्रामोशन को लेकर विभाग में खुशी का महौल रहा।
कानपुर आरटीओ विभाग में जब वह नवनियुक्त हुए तो सबसे पहले उन्हें एआरटीओ प्रशासन की भी भूमिका मिली जिसे उन्हों ने बाखूबी निभाया और प्रवर्तन में अपनी धाक को कायम रखते हुए उन्होंने विभाग के लिए कई सराहनीय कार्य किए जिसको लेकर जिलाधिकारी ने भी उनकी प्रशंसा की थी। एआरटीओ उदयवीर सिंह को डीपीसी के तहत उन्हें आरटीओ का पद सृजत कर दिया। उनके आरटीओ बनने की खुशी से पूरे विभाग में खुशी का महौल छा गया और उन्हें बधााई देने का तांता लग गया।
Twitter