भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित
      12 January 2023

राजीव मिश्रा संपादक
स्वैच्छिक दुनिया। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा अमेरिका के शिकागो में दिए गए भाषण का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने कहा भारतीय संस्कृति की छाप उन्होंने देश और दुनिया के युवाओं के अन्दर छोड़ी थी आज भी दुनिया उनसे प्रेरणा लेती है प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा ने भी स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा भारत तब उन नरेंद्र से विश्वगुरु कहलाया या आज के हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से पूरी दुनिया में भारत की पहचान बढ़ी है उपस्थित पदाधिकारियों ने विवेकानंद जी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया प्रमुख रूप से प्रबोध मिश्र, संजय कटियार, एल बी सिंह पटेल, पंकज कुशवाहा कैलाश उत्तम आदि उपस्थित रहे।
Twitter