युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया गया याद
      13 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, बेवर। कस्बा के ज्ञानदीप मॉडल स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाकर नशा से दूर रहने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश राठौर ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी देकर उनके बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया। वहीं योग, ध्यान व प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने को कहा गया।

इस अवसर पर सौरभ प्रताप, विक्रम प्रताप शर्मा, मनमोहन सिंह, विनोद पाल सिंह, विनोद प्रजापति, शिवम शर्मा, दिनेश यादव, कालीचरण, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, वंदना राठौर, गीता कुमारी, प्रेमलता सैनी, ममता श्रीवास्तव, प्रिया दुबे, अनीता वशिष्ठ, खुशबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Twitter