विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारें
      13 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, मैनपुरी। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विद्यालय समिति का गठन कर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी प्रेमलता ने छात्राओं को एसपीसी, डीएम कार्यालय तथा वृद्धावस्था आश्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।

इसी तरह स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमें प्रधानाचार्या सुमन यादव ने छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
Twitter