बूगी-वूगी नाइट में नृत्य-संगीत के साथ झूमे दर्शक
      13 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, एटा। एटा महोत्सव में बुधवार रात को बूगी-बूगी नाइट रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के युवाओं और बच्चों ने मनोहारी नृत्य एवं संगीत से दर्शक जमकर थिरके।

मंच पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक एवं यूट्यूब पर किया गया, जिससे घरों पर मौजूद दर्शकों ने भी कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ लिया। बूगी-बूगी नाइट कार्यक्रम में सौ से अधिक युवाओं और बच्चों ने नए-पुराने फिल्मी, पॉप, देश भक्ति आदि विभिन्न प्रकार के धार्मिक गीतों पर ग्रुप एवं एकल नृत्य कर अपनी प्रतिभाओं का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका बबिता कुलश्रेष्ठ, नंदनी शर्मा, सुमन लता शाक्य, बृजमोहन ने निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, एएसडीएम वेद प्रिय आर्य ने फीता काटकर किया गया। वहीं समाजसेवी मेधावत शास्त्रत्त्ी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम संयोजक योगेश कुमार शाक्य ने अतिथियों को सम्मानित करने के साथ बच्चों को पुरस्कार कर उपहार वितरण किए। वहीं कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट इरफान खान एवं एडवोकेट अमित जौहरी व हिमांशू अस्थाना ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र, धर्मेन्द्र, श्याम बाबू निगम, संजय, शिशुपाल भदोरिया, नीरज यादव, नेहा कुशवाह, अनीता चौहान, राहुल गुप्ता आदि सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे। राष्ट्र ऋषि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चल देश को बनाएं महान एटा महोत्सव में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह विश्व युवा दिवस के रुप में मनाया गया। स्वामी विवेकानंद के विचारों से संबंधित गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा पदाधिकारी पंकज गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता पंकज उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र ऋषि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि जंजीर चाहे सोने की हो या लोहे की उन्हे तोड़ डालों और अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाओ। पीडी निर्मल द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकनंद ने शिकागो में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और भारत को दुनिया में एक नई पहचान दिलाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, समाजसेवी प्रदीप रघुनंदन, डॉ. स्वयंप्रकाश गौड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश वर्मा, सह संयोजक मोहम्मद इरफान एडवोकेट एवं संचालक बसंत पतझड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। सीडीओ एवं पीडी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सकीट चेयरमैन किरन सिंह, सुधा यादव, पत्रकार विशनपाल सिंह चौहान, डीके राजपूत सहित अन्य दर्शक मौजूद रहे। एटा महोत्सव में आज के कार्यक्रम। एटा महोत्सव में शुक्रवार को यानी आज सुबह दस बजे जनपदीय साहित्यकार सम्मेलन, दोपहर में एक बजे सद्भावना संम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं महोत्सव पंड़ाल में रात को ताल पंजाबी कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर ज्योतिका टांगरी शिरकत कर अपनी आवाज का जलवा बिखेरेगी।
Twitter