अखिलेश यादव ने दुखी परिवार को दी आर्थिक मदद
      14 January 2023

मुज्जमिल संवाददाता
समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय नेताजी के आकस्मिक निधन पर दुःखी कानपुर महानगर के मर्दनपुर के निवासी स्वर्गीय रामकुमार यादव जी ने नेताजी के आकस्मिक निधन की घटना को सुनकर दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को पांडु नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जिनका शव 16वे दिन थाना सांड के अंतर्गत बरामद हुआ। उनके अंतिम संस्कार वाले दिन दिनांक 27 अक्टूबर 2022 को उनकी बड़ी बेटी का भी देहांत सर पर चोट लगने के कारण हुआ जिसकी जानकारी महानगर अध्यक्ष डॉ० इमरान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निरंतर अवगत कराते रहें।

दिनांक 12 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर दुखी परिवार को बुलाकर संतावना दी। आर्थिक मदद की वआगे परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया। परिवार के साथ मृतक की पत्नी उनकी तीन बेटियां मौजूद थी।
Twitter