बालिका दिवस शुरू, 24 तक आयोजन
      19 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, रांची। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले आयोजन की शुरुआत सोमवार को शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान से हुई। रांची में उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी।

इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
मूलवासी सदानों के झंडे का लोकार्पण 22 को
रांची। मूलवासी सदानी झंडा का लोकार्पण 22 जनवरी को होना है। इसकी तैयारी को लेकर मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को मोरहाबादी में समीक्षा बैठक हुई। इसमें तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के अलावा बाहर के राज्यों में बसे सदान के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Twitter