कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद ननद के घर चली गई महिला गुरुवार को जब लौटी तो कंकाल बन चुका पति का शव फंदे से लटका मिला।
      19 January 2023

सय्यद मुस्तफा हसन
स्वैच्छिक दुनिया ब्रेकिंग। कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद ननद के घर चली गई

महिला गुरुवार को जब लौटी तो कंकाल बन चुका पति का शव फंदे से लटका मिला।

सुदामा शर्मा (30) पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। पिता शिवकुमार और दो भाइयों से संपत्ति का बंटवारा होने के बाद गांव से थोड़ा दूर नए घर में रहने लगा था।

पत्नी कीर्ति ने बताया कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों के साथ ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थी।

कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।
Twitter