तीसरी आंख की निगरानी में 137 केंद्रों पर होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
      20 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, बदायूं। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी संग सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में करायी जाएगी। ऐसा पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान होने वाली धांधली को रोकने के लिये किया जा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिले के 137 कालेज को केंद्र बनाया गया है।

यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा कराने के लिये तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों की परीक्षा के लिये तिथि तय कर दी गयी है। प्रयोगात्मक परीक्षायें 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक होंगी। 29,340 परीक्षार्थियों में से वह परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे जिनके पास प्रैक्टिकल से संबंधित विषय हैं। अधिकांश परीक्षार्थी जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर सभी कालेजों में लैब तैयार कर ली गयी है। इस बार प्रैक्टिकल के दौरान की पूरी वीडियो बनाकर रखी जायेगी और बोर्ड द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध करायी जायेगी। प्रैक्टिकल के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी रखेंगे।

एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को चार से लेकर छह कालेज में प्रैक्टिकल कराने का जिम्मा दिया है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों में लैब हैं। सीसीटीवी की निगरानी एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न करायी जायेगी। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा

बदायूं। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य संपन्न होंगी। रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 जनवरी, भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी को विद्यालय में संपन्न होंगी। ये जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव कुमार दीक्षित ने दी है ।
● 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
प्रयोगात्मक परीक्षा
अलापुर। पार्वती सालिक कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 21 व 23 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे एवं हाईस्कूल आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर 24 व 25 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होंगी। यह जानकारी प्रधानाचार्या राजरानी शर्मा ने दी।
प्रयोगात्मक परीक्षा 22 को
बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटरमीटिएट कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 22 जनवरी, भौतिक विज्ञान की 23 जनवरी, गृह विज्ञान की 24 जनवरी एवं जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से कॉलेज में परिसर में आयोजित की जायेगी।
Twitter