डाक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत हुईं प्रणाली श्रीवास्तव 'प्रीति'
      21 January 2023

डा0 राजीव शर्मा
स्वैच्छिक दुनिया (डा0 राजीव शर्मा)-
जनपद की लब्ध प्रतिष्ठित गीतकार कवयित्री व गजलगो प्रणाली श्रीवास्तव 'प्रीति' को, उनके उल्लेखनीय साहित्यिक एवं समाजिक योगदान के लिए असम बुक आफ रिकार्ड तिनसुकिया, असाम द्वारा डाक्टरेट की उपाधि नवाजा गया है।
ध्यातव्य है कि असम बुक आफ रिकार्ड शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य, गीत, संगीत, नृत्य, कृषि, रोजगार आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय नागरिकों का रिकार्ड तैयार करता है। तथा वरीयता अनुसार विविध सम्मानो और उपाधियो से अलंकृत करता है।यह संस्थान भारत सरकार के उच्च शिक्षा संस्थान तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशन मे काम करता है। यह संस्थान नेशनल टिचर रिकार्ड,व्यक्तिगत साहित्यिक रिकार्ड,समूहिक व संस्थागत रिकार्ड तैयार करता है।
असम बुक आफ रिकार्ड हर वर्ष साहित्य के क्षेत्र मे देश के नामचीन रचनाकार जिनकी प्रकाशित पुस्तक, नामांकित संस्थान, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित साहित्यिक आयोजन आदि मे विशेष योगदान होता है । उनका नाम संस्थान के प्रतिनिधि प्रस्तावित करते है।देश के विविध क्षेत्रों से प्राप्त प्रस्ताओ पर अंतिम निर्णय कोर कमेटी लेते हुए विविध सम्मानों की घोषणा करती है।इसी क्रम मे इस वर्ष के पांच साहित्यकारों को डाक्टरेट की मानद उपाधि के लिए चुना गया है। इन पाच नामों मे अम्बे एनक्लेव, फ्लैट 1डी, जात्रगाछी ब्रिज, न्यूटाउन-कोलकाता की निवासी प्रणाली श्रीवास्तव 'प्रीति' को संस्थान द्वारा आमंत्रित कर वर्ष 2022 के अल्ट्रज्म डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। असम बुक आफ रिकार्ड की शीर्ष कमेटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा0 पंकज-प्राणेश ने प्राणाली के कविता विधा मे लिखे गीतों और गजलों की बृहद समीक्षा प्रस्तुत की।राष्ट्रीय चेतना और मानवीय संस्कारो से आम जन को जोड़ती प्रणाली के काव्य संग्रह पर लिखी गयी समीक्षा की पाण्डुलिपि प्रकाशन हेतु तैयार है।इसके पूर्व भी प्रणाली के रचनाओ का प्रकाशन और सराहना संस्थान द्वारा किया जा चुका है। प्रणाली श्रीवास्तव प्रीति को उनके काव्य संग्रह, नियमित लेखन, संस्थागत कुशल संचालन, समाजिक व सामुदायिक कार्य, महिला सशक्तीकरण आदि कार्यो के समग्र मूल्यांकन के उपारान्त डाक्टरेट की उपाधि से अलंकृत की।
कोलकाता की धरती से पहली बार कवयित्री व स्वतन्त्र लेखिका प्रणाली श्रीवास्तव प्रीति को यह सम्मान दिया है।प्रणाली मूल रूप से मध्य प्रदेश प्रान्त के शहडोल जनपद की निवासी है।वर्तमान में यह अम्बे एनक्लेव,जात्रगाछी ब्रिज,न्यूटाउन-कोलकाता की निवासी है तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कम्पनी मे प्रोजेक्ट मैनेजर(एसोसिएट कंसल्टेंट) के पद पर कार्यरत हैं।
डाक्टरेट की उपाधि से नवाजे जाने पर प्रणाली को चाइल्ड डबलपमैट कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय,भाषा शिक्षण संस्थान कटक के अध्यक्ष डा0सत्यनरायण पांडा,साहित्य शक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज-प्राणेश,वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र मिश्र बिरही,बृन्दावन राय सरल,वीनू शर्मा,वरिष्ठ कवयित्री नीरजा बसंती,सीमा मिश्रा,पंकज बसंत,अना देहलवी,डा0ज्ञानेन्द्र मिश्रा,डा0आशुतोष तिवारी, डा0मंजकत शर्मा,सरोज, शकुन,रेणू,आशा,निर्मला,आदि ने बधाई दी है।
Twitter