रंगोली प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
      21 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्युरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, बरनाहल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले नगर के जीनियस इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रतियोगिता संयोजक उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाना है। जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रह सके। इस मौके पर प्रबंधक धर्मेंद्र यादव, गौरव प्रताप सिंह, आकाश, भानु प्रताप सिंह, प्रिया, अरुण, आशीष, सुमित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Twitter