सौम्या इस्टेट्स,अवधपुरी, भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह, उत्साह पूर्वक मनाया गया
      27 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया।सौम्या इस्टेट्स, अवधपुरी, भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह, उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सौम्या इस्टेट्स रहवासी कल्याण समिति के तत्वाधान में क्लब हाउस में संपादक, साहित्य समय, प्रो गोपेश वाजपेयी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों वीरोनिका, साक्षी सोनी के द्वारा समूह नृत्य, और कविता पाठ किया गया। संचालन अशोक सिंह कुशवाह और हेमन्त सोनी, ने किया। मुख्य अतिथि गोपेश वाजपेयी ने कहा-कि "आसपास स्वच्छता का वातावरण और बच्चों को समरसता का संस्कार देना भी राष्ट्र भक्ति है।"
सोसायटी अध्यक्ष मनोरंजन ने आभार प्रदर्शन किया। इस सुअवसर पर विधायक प्रतिनिधि आनंद पाठक, सुलभा कमलेश माकोड़े, पूर्णिमा रीतेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, कामिनी जोशी, निशा विजय वर्मा, विनीता निगम, डॉ खरे, मेघवानी जी, राम जी पटेल, विनीता जोनाथन, श्रीमती राखोंडे, रायकवार, श्रीमती रजनीश सेंगर, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Twitter