विद्यालय में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
      31 January 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, शिकोहाबाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर प्रधानाचार्य डॉ.सहदेव सिंह चौहान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। अंग्रेजों को अहिंसा के बल पर देश से बाहर कर आजादी दिलाई। इस दौरान अतर सिंह, राजेश कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, शेर सिंह, रावली देवी, निशा शर्मा, अनु राजपूत, राखी माथुर, निकिता चंदेल मौजूद थे।
Twitter